मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: हरदोई में ड्यूटी कमिश्नर के छोटे भाई की क्रूर हत्या, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी: हरदोई में ड्यूटी कमिश्नर के छोटे भाई की क्रूर हत्या, मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

ड्यूटी कमिश्नर रवींद्र कुमार के छोटे भाई विजय प्रताप की उनके ही घर के आंगन में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार से पेट पर इतना घातक वार किया कि मृतक की आंतें बाहर निकल आईं।

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। मां गोमती देवी जब उठीं तो आंगन में विजय को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत उसे पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां, गोमती देवी, ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या के इरादे से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विजय पर जानबूझकर जानलेवा हमला किया गया और इसमें गांव के कुछ लोगों की संलिप्तता है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से चल रही है।

पुलिस टीम गांव में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों की तलाश कर रही है।

ड्यूटी कमिश्नर रवींद्र कुमार के परिवार पर यह हमला होने से इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें