मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में लापता 14 वर्षीय किशोर का शव झील में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कानपुर में लापता 14 वर्षीय किशोर का शव झील में मिला

कानपुर। कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित मोतीझील की दाहिनी झील में बुधवार 14 वर्षीय किशोर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया और नाव की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए।मृतक की शिनाख्त करीब 14 वर्षीय किशोर के रूप में हुई, जो चौधरीपुर थाना बिठूर निवासी बाबू सिंह का पुत्र था और वर्तमान में छोटी गुटैया थाना स्वरूपनगर क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों के अनुसार किशोर मानसिक रूप से कमजोर था और 24 मार्च की सुबह से घर से लापता था। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। शव को बाहर निकलवा कर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें