मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी बोर्ड के 114 परीक्षा केन्द्रों के मानकों की जाँच करने का डीएम ने दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी बोर्ड के  114 परीक्षा केन्द्रों के मानकों की जाँच करने का डीएम ने दिया निर्देश

फतेहपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक संपन्न हुई।उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 114 केन्द्र प्रस्तावित किये गए हैं, उनका स्थलीय निरीक्षण कर बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों की जाँच कर ली जाए। केन्द्र निर्धारण में जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण नियमानुसार कार्यवाही कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाए, निस्तारण आख्या में स्पष्ट कारण भी उल्लेखित किया जाण्। नये केंद्रों को बनाने के लिए जो दावे प्राप्त हुए हैं, उनकी जांच सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग से करा ली जाए, जो नए केन्द्र प्रस्तावित किये जाण्ं, वह सुरक्षा एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हों।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी बिंदकी, खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समिति के सदस्यों सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें