मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

206 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.54 लाख परीक्षार्थि होगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
206 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.54 लाख परीक्षार्थि होगे शामिल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से जनपद में प्रारंभ हो गईं।इस संबंध में बुधवार को जानकारी लेने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 1,54,122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण कर ली थीं।

प्रश्नपत्रों को चार-लेयर लॉकिंग व्यवस्था में सुरक्षित रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं, जिन्हें जिला एवं मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। एनआईसी के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो सके।जिले के 667 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इनमें 33 राजकीय, 150 अशासकीय सहायता प्राप्त और 484 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल में 77,042 तथा इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सभी 206 केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। छह सचल दस्ते भी गठित किए गए हैं। 24 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 13 को अति संवेदनशील घोषित कर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जबकि प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण हेतु राजा डीएम (शिया) इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है।परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। विषय विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, जो छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 945447739 और 7007115720 जारी किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें