मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की जलपान राशि हड़पने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की जलपान राशि हड़पने का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराईगुट) ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्रों में परीक्षकों के लिए निर्धारित जलपान राशि में अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। संघ ने करीब 12 लाख रुपये की धनराशि हड़पने की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने और राशि सीधे शिक्षकों के खातों में भेजने की मांग की है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिह द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 18 मार्च से जनपद के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन 25 रुपये जलपान के लिए दिए जाने का प्रावधान है।हालांकि, संघ का आरोप है कि किसी भी केंद्र पर उपनियंत्रकों द्वारा न तो जलपान की व्यवस्था की गई और न ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। जबकि जौनपुर में करीब 4000 परीक्षक इस कार्य में शामिल थे। संघ के अनुसार, यदि 4000 परीक्षकों को 12 दिनों तक प्रतिदिन 25 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता, तो कुल राशि लगभग 12 लाख रुपये बनती है। आरोप है कि यह राशि संबंधित अधिकारियों द्वारा हड़प ली गई। शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जलपान मद की धनराशि सीधे शिक्षकों के बैंक खातों में उनके पारिश्रमिक के साथ हस्तांतरित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सख्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें