मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या, भीड़ ने किया सोनौली मार्ग जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या, भीड़ ने किया सोनौली मार्ग जाम

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 14 बरगदवा में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की मंगलवार सुबह गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पीड़ित परिवार और समर्थकों ने सोनौली मार्ग जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ​अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के ​आश्वासन देकर परिवार को शांत कराया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डाॅ. कौ​स्तुभ ने बताया कि भाजपा नेता राजकुमार चौहान मंगलवार को जब वे सुबह की सैर पर निकले थे, तो चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए गंभीर रूप से घायल राजकुमार चौहान करीब साै मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और फिर से उन पर वार किया।लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर दोबारा हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनके सीने, सिर और हाथ पर वार किए। हमले के बाद हमलावर वहां कुछ समय रुके और जब उन्हें लगा कि भाजपा नेता की मौत हो गई है, तब वे भाग निकले। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुंचे थे।घटना की जानकारी मिलते ही लगभग दाे साै लोग इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीजी और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीजी ने शीघ्र खुलासे के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सात नामजद आरोपितों को हिरासत में लिया है,बाकी की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि राजकुमार चौहान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। परिजन भाजपा नेता की हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जता रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें