मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से गिरकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवक की गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से गिरकर मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में साेमवार देर रात काे गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से गिरने के बाद घायल हुए एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई है। युवक अपने दाेस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल हाेने के लिए गेस्ट हाउस आया था।पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी।नानकारी निवासी रोहन कुमार (22) के घर मे टेंट का व्यापार होता है। करीब दो साल पहले उसके पिता रमेश कुमार की मौत हो चुकी है।मां संगीता के अलावा उसका एक बड़ा भाई रजत है। परिजनों ने बताया कि इलाके में रहने वाले अमन का साेमवार काे जन्मदिन था। उसने नारामऊ स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें राेहन समेत उसके 10 से 12 दोस्त सम्मलित हुए थे।केक काटने के बाद रोहन संदिग्ध परिस्थितियों में गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से नीचे गिरने से घायल हो गया। मौके पर पर मौजूद दोस्तों ने रोहन के परिजनों को सूचना देते हुए उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। साेमवार देर रात काे इलाज के दौरान राेहन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया।कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनाें की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें