मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत एल्गिन मिल के पास देर रात करीब 100 से भी तेज रफ्तार की गति से चल रही कार ने बाइक सवार मैकेनिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। शोर गुल सुनकर पहुंचे राहगीरों और इलाकाई लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के पुराना कानपुर निवासी फजल अहमद (32) बाइक मैकेनिक था। बड़े भाई फहीम ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब एक बजे फैजल के मोबाइल पर एक कॉल आई इसके बाद वह अपनी गाड़ी स्टार्ट कर घर से निकल गया। तभी ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत एल्गिन मिल के पास वह रुका ही था। इसी बीच पीछे से करीब सौ की स्पीड से आई एक तेज रफ्तार कर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह करीब 10 से 12 फीट उछलकर दूर जा गिरा जबकि कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। तोजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें