मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिजनौर में एयर फोर्स जवान के घर 50 लाख की चोरी, चोरों ने माता-पिता काे कमरे में किया बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिजनौर में एयर फोर्स जवान के घर 50 लाख की चोरी, चोरों ने माता-पिता काे कमरे में किया बंद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नूरपुर में भारतीय वायुसेना के एक जवान के घर से लाखों की नकदी-चाेरी चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने नंगली जाजू गांव स्थित घर से सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी चुरा ली। सेना जवान के पिता देवेंद्र सिंह ने चोरी हुए सामान की कीमत 50 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना बिजनौर जिले के चांदपुर तहसील के नूरपुर थाना क्षेत्र के नंगली जाजू गांव में हुई। देवेंद्र सिंह के चार-पांच कमरों वाले मकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। देवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और उनके माता-पिता अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने उनके और माता-पिता के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।इसके बाद चोरों ने देवेंद्र सिंह के बेटे एयरफोर्स जवान शगुन चौधरी के कमरे को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी चुरा ली गई। शगुन चौधरी भारतीय वायुसेना में हैं। उनकी शादी पिछले महीने 22 नवंबर को हुई थी। 11 दिसंबर को शगुन छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर चले गए थे और उनकी पत्नी भी अपने मायके में हैं।देवेंद्र सिंह ने अपनी बहू को लगभग 20 तोले सोना दिया था, जबकि बहू के माता-पिता ने भी उसे और शगुन और माता-पिता व दादी को आभूषण दिए थे। यह सभी सामान उसी कमरे में रखा हुआ था। सुबह जब देवेंद्र सिंह उठे तो उनका कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। बेटे के कमरे में चोरी देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। देवेंद्र सिंह ने बताया कि चोर शादी में मिले सोने-चांदी के आभूषण, लगभग 70-80 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान ले गए। उन्होंने कुल चोरी का अनुमान 50 लाख रुपए बताया है। इस मामले में चांदपुर के सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और 7-8 लाख की चोरी लग रही है। अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें