मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नियम विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस बनने की जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नियम विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस बनने की जांच शुरु

बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में दलालों द्वारा विभागीय सांठगांठ कर बड़ी संख्या में नियम विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले की विभागीय जांच शुरु हाे गयी है। आरटीओ द्वारा ऐसे सभी चिहि्नत लाइसेंस की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार स्टाफ से भी जरूरी जानकारी जुटायी जा रही है।बस्ती के आरटीओ फरीदउद्दीन ने साेमवार काे बताया कि संज्ञान में लाये गये सभी ड्राइविंग लाइसेंस नंबरों को जाच की जा रही है। दोषी ​मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद बस्ती में विभागीय सांठगांठ कर बड़ी संख्या में नियम विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गये हैं। इनमें कई ऐसे भी लाइसेंस हैं जिनमें आवेदकों की बैकलॅाग एंट्री अन्य जगह से करवाकर बस्ती में लाइसेंस बनवाए गये हैं। विभागीय जांच में यह भी पता चलेगा कि इस पूरी प्रक्रिया में किन व्यक्तियों की भूमिका रही है।आरटीओ आफिस के एक कर्मचारी ने बताया कि जनवरी 2013 से पहले मैनुअली लाइसेंस बनते थे और इसका रिकॅार्ड रजिस्टर में रखा जाता था। इसके बाद स्मार्ट कार्ड बनने शुरू हो गए। रिकॅार्ड कम्प्यूटर में रखा जाने लगा। वर्ष 2013 के बाद लाइसेंसों का रिकॅार्ड ऑनलाइन ही है। उन्हें रजिस्टर में रखने की आवश्यकता खत्म हो गई। लेकिन आपसी मिलीभगत से बैकलॅाग एंट्री करवाई और आवासीय पता व लाइसेंस के नवीनीकरण करवाकर गए हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें