मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत एक ही परिवार के आठ लाेग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत एक ही परिवार के आठ लाेग घायल

-बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में हुआ हादसाबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर बुधवार की सुबह तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। इसमें एक ही परिवार आठ लोग गंभीर घायल हो गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर गोविंद फैक्ट्री के सामने ई-रिक्शा तेज़ गति से आ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सीधे पेड़ से टकरा गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में घायल होने वालों में जैदपुर थाना क्षेत्र के बोजा गांव निवासी ममता मौर्या (38 वर्ष) पत्नी पवन कुमार मौर्या, सलोनी मौर्या (25 वर्ष) पत्नी परिक्रमा मौर्या, प्रीति (30 वर्ष) पत्नी विनय कुमार, सरस्वती (56 वर्ष) पत्नी कमलेश मौर्या, निधि मौर्या (25 वर्ष) पुत्री राजेश कुमार, कल्पना मौर्या पुत्री सुनील मौर्या, गीता देवी (40 वर्ष) पत्नी शिव कुमार तथा ई-रिक्शा चालक प्रीतम (23 वर्ष) शामिल है। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर दी।सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी संख्या 6520 मौके पर पहुंची और पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भिजवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से तीन महिलाओं की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो ई-रिक्शा चलाने वाले अपने ही परिवार के युवक के साथ सतरिख थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कोतवाल डीके सिंह ने बताया की ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था । घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें