मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी में बैंक यूनियनों के हड़ताल का व्यापक असर,पांच दिनों के वर्किंग डे की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी में बैंक यूनियनों के हड़ताल का व्यापक असर,पांच दिनों के वर्किंग डे की मांग

वाराणसी। इंडियन बैंक ऑफिसर फेडरेशन, यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस, यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन सहित नौ बैंक यूनियनों की तरफ से एक दिवसीय बैंक हड़ताल का मंगलवार को व्यापक असर वाराणसी में दिखाई पड़ा। जिले में बैंक यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने ब्रांचों के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक पहुंचे लोगों को बेहद असुविधा हुई। लोगों ने बैंक कर्मचारी यूनियनों को कामकाज से दूर रहने पर नाराजगी जाहिर की।

यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन की वाराणसी इकाई के अध्यक्ष रामबिशुन ने कहा कि जनपद में तमाम बैंक के ब्रांचों के बाहर आज प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सुबह से ही बैंक कर्मचारी अपनी मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी दो मुख्य मांगें हैं, जिनमें पहले पांच दिनों का वर्किंग डे करने की मांग है। इसके साथ साथ और भी कई मांगे हैं। उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2015 से पांच दिनों का वर्किंग डे की मांग हमारी पूरी नहीं हो सकी है, जिसके लिए आज हड़ताल हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें