मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

रुरुगंज में मां काली मंदिर में बड़ी चोरी, दानपात्र से नकदी समेत घंटे-घंटियां ले उड़े चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रुरुगंज में मां काली मंदिर में बड़ी चोरी, दानपात्र से नकदी समेत घंटे-घंटियां ले उड़े चोर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत कस्बा रुरुगंज में रविवार रात चोरों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव के बाहर स्थित मां काली माता के मंदिर में घुसकर चोर दानपात्र से करीब 90 हजार रुपये नकद, माता रानी के गले की दो मालाएं तथा मंदिर में लगे लगभग 50 किलो वजनी घंटे और घंटियां चोरी कर ले गए।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब देर रात खेतों की रखवाली कर लौट रहे किसान महेश और छंगे मंदिर के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने मंदिर का गेट खुला देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ। दोनों ने तुरंत मंदिर के पुजारी कपिल भगत को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुजारी ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र खाली था और माता रानी की प्रतिमा से मालाएं भी गायब थीं। साथ ही मंदिर में लगे घंटे और घंटियां भी चोर उखाड़ ले गए थे।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।रुरुगंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर घटना का खुलासा करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें