मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ने ली युवक की जान, पुलिस जैकेट पहनने से पहचान को लेकर बनी भ्रम की स्थिति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ने ली युवक की जान, पुलिस जैकेट पहनने से पहचान को लेकर बनी भ्रम की स्थिति

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अमरदीप ढाबे के पास बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान 23 वर्षीय विकास, पुत्र रामबाबू, निवासी हरिहरपुर, सिकंदरा (कानपुर देहात) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास अपने मामा के घर शिकोहाबाद गया था और रात में बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अमरदीप ढाबे के पास तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास मौके पर ही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन उपचार से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की बाइक पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था और उसने पुलिस जैकेट भी पहन रखी थी, जिसके चलते शुरुआत में पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक स्वयं पुलिसकर्मी नहीं था, बल्कि उसके रिश्तेदार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें