मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र विधानसभा उपचुनाव : नतीजों से अखिलेश ने बताया करप्शन का पर्याय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र विधानसभा उपचुनाव : नतीजों से अखिलेश ने बताया करप्शन का पर्याय

लखनऊ। उप्र विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने इसे करप्शन का पर्याय बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है। जुडेंगे तो जीतेंगे का नारा देकर अखिलेश यादव ने संघर्ष का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र में सपा के दो उम्मीदवारों की जीत पर अखिलेश ने बधाई भी दी है।अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’’वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का हार्दिक आभार और दिल से शुक्रिया।’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें