मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर अब 13 की बजाय 20 नवंबर को होगा मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर अब 13 की बजाय 20 नवंबर को होगा मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उप निर्वाचन 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर 2024 को होंगे। निर्वाचन आयोग ने कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव-2024 की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव-2024 की तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की तिथि बढ़ाने के निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व का लाभ प्राप्त होगा और मतदान प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है, जब देशभर से लोग गंगा स्नान, व्रत, पूजा और भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन करते हैं। यह दिन श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक पुण्य प्राप्ति का अवसर माना जाता है। इसी के चलते, श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा से तीन दिन पूर्व ही धार्मिक स्थलों की ओर प्रस्थान कर लेते हैं। विशेष रूप से, गाजियाबाद और मीरापुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं, जहां गढ़मुक्तेश्वर और शुकतीर्थ में विशाल मेले का आयोजन होता है। इससे इन क्षेत्रों में कम मतदान की संभावना थी। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, चुनाव की तिथि को बढ़ा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें