मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी जिले में व्यक्ति की गला काटकर हत्या, हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी जिले में व्यक्ति की गला काटकर हत्या, हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए मृतक का सिर गायब कर दिया। पुलिस ने जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास से शव बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के सरसठ चौक, धर्मशाला वार्ड, कोतवाली नगर निवासी विजय सिंह (50) पुत्र बेनी माधव सिंह के रूप में हुई।जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोजमगंज नहर पटरी पर शव पड़े हाेने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का मुआयना किया गया है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर पंजीकृत की जा रही है। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें