मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में मारपीट के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी में मारपीट के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर मजरे दलशाहपुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई । पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है।अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर मजरे दलशाहपुर गांव में बुधवार की रात्रि निर्माणाधीन मकान के छज्जा निकालने को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गईं। जिसमें रामफली पाल एवं उसका पुत्र तथा एक महिला सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया जहां से डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने तीनों को गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल रामफली पाल (80) की मौत हो गई। शेष अन्य दोनों का इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है।इस घटना के संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार की रात्रि लगभग 12 की है। मृतक एवं घायलों के परिजनों की तहरीर पर अमेठी कोतवाली में पांच नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ जांच तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें