मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी: मुकीम काला गैंग के कुख्यात पर प्रशाशन का शिकंजा, 6 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी: मुकीम काला गैंग के कुख्यात पर प्रशाशन का शिकंजा, 6 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

शामली। यूपी के शामली जिले के कैराना और आसपास के इलाकों में गुरुवार को पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रशासन ने लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय मुकीम काला गैंग के कुख्यात सदस्य इनाम उर्फ धुरी की करीब 6 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, धुरी ने अलग-अलग अपराधों से अवैध तरीके से कमाए धन को मकानों और दुकानों में निवेश कर भारी संपत्ति इकट्ठा की थी।

गूरुवार सुबह कैराना एसडीएम, सीओ और कई थानों की पुलिस की संयुक्त टीम तीन स्थानों पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कैराना बाजार क्षेत्र में इनाम धुरी की एक दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर कुर्क किया गया। साथ ही, उसका आलीशान मकान को भी प्रशासन ने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की बाधा न आए।

अधिकारियों ने बताया कि इनाम उर्फ धुरी के खिलाफ 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखना और मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

धुरी पर आरोप है कि वह कैराना और आसपास के व्यापारियों से रंगदारी वसूला करता था और गैंग के जरिए इलाके में भय का माहौल बनाए रखता था। उल्लेखनीय है कि तीन महीने पहले पुलिस ने मुठभेड़ में उसे घायल कर गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में है।

यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि अपराध से कमाई गई किसी भी अवैध संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अपराधियों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कुर्की की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देख रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस इनाम धुरी की संपत्ति कुर्क करने से उसके गैंग की आर्थिक कमर टूटेगी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें