मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सुलतानपुर में बडा हादसा : ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुलतानपुर में बडा हादसा : ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक आगे चल रहा था तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चालक समेत 4 लोग सवार थे। कार में सवार 3 लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की पुष्टि की।हादसे में संजू (27) पुत्री स्वर्गीय जगदीश मसीह को सामान्य चोटें आई हैं। मृतक बेबी मसीह, अर्पित कुमार और घायल संजू मूल रूप से अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। कार में सवार एक अन्य घायल अमृता (40) पत्नी निर्मल जैनब जैनिया वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। भोर में चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें