मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में दंपति समेत तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उप्र के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में दंपति समेत तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला-लखीमपुर मार्ग पर थाना गोला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिसौरा के समीप गुरुवार अलसुबह घने कोहरे के चलते एक वैगन-आर कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमसेन, प्रभारी गोला अंबर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य कराया। इसके बाद दोनों अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभी गोला पहुंचे, जहां घायलों के उपचार की व्यवस्था की और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।एसडीएम गोला ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह (25) को पहले जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी और वहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परवेश सिंह (25) और तीन वर्षीय बच्ची मानवी सुरक्षित हैं। कार में कुल छह लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। सभी दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र में रहते थे और बहराइच जिले में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें सुनील सिंह (28) पुत्र वृंद्रा सिंह, उनकी पत्नी सुधा सिंह (26), वाहन चालक संतोष सिंह (30) पुत्र रमेश सिंह सभी निवासी ग्राम धर्मकुंडा, थाना रामगांव, जनपद बहराइच हैं।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पूरी मदद दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान, जताया शोकमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें