मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, शव रखकर सड़क जाम करने पर पुलिस से झड़प

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, शव रखकर सड़क जाम करने पर पुलिस से झड़प

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार से घर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराकर यातायात बहाल कराया।कटरा कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी निवासी श्रीनाथ प्रजापति का 42 वर्षीय बेटा महेश कुमार बाइक से बाजार गया था। बाजार से घर वापस जा रहा महेश अभी मुहकोचवा के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेश की मौके पर ही मौत हो गई और भागने के चक्कर में चालक ट्रक को आगे बढ़ा दिया जिससे मृतक की बाइक काफी दूर तक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक पर ईंट-पत्थर चलाकर जमकर तोड़फोड़ की। ट्रक में तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ने को लेकर पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच झड़प भी हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।सूचना पर क्षेत्राधिकारी विवेक जावला और कटरा प्रभारी बैद्यनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी देर तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें