मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरो ने 60 हजार के जेवरात किया गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनूपपुर: ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरो ने 60 हजार के जेवरात किया गायब

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलधारा कालोनी में रविवार-सोमवार की रात्रि आरती ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान की छत तोड़कर 50-60 हजार रूपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दुकान संचालक विष्णु सोनी ने सोमवार को बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि सोने-चांदी के जेवरात बिखरे हुए थे और तिजोरी के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दुकान का सीट तोड़कर चोरी की है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, दुकान से 50 से 60 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। सोनी ने बिजुरी थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ज्ञात हो कि अनूपपुर जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद चोर वारदातों को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। इससे पहले कोतमा में एक मोबाइल दुकान से 31 मोबाइल चोरी हुए थे, और अनूपपुर जिला मुख्यालय में एक जज के फ्लैट में भी चोरी की घटना हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें