मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

एकजुट एनडीए ने खेला करने वालों को सबक सिखाया, बिहार ने ली राहत की सांस : सुशील मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने विधायकों की खरीद-फरोख्त से "खेला करने" की सारी जोड़-तोड़ को विफल करते हुए बिहार विधानसभा में एकजुट एनडीए के बहुमत सिद्ध करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि 17 महीनों के राहुकाल से निकलने पर राज्य की जनता राहत की सांस ले सकेगी। मोदी ने कहा कि सदन में विश्वास मत प्राप्त करने से 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ और अब विकास, नौकरी, रोजगार जैसे सारे वादे तेजी से लागू होंगे। यह सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के सहयोग से अपना शेष कार्यकाल पूरा करेगी। सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने छल-बल से जनादेश का अपहरण किया था, उन्हें सबक मिल चुका है। उन्हें ऐसी राजनीति से बाज आना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें