मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीलंका में सड़कों पर उतरी सेना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

संयुक्त राष्ट्र ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन को कहाकोलंबो,। आर्थिक व राजनीतिक संकट झेल रहे श्रीलंका में प्रदर्शनकारी शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस कारण एक बार हटाने के बाद वहां पुन: कर्फ्यू लगाना पड़ा। सेना भी सड़कों पर उतार दी गयी। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ ने श्रीलंका में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन की अपील की है।श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालयों पर कब्जा कर रखा है। आंदोलनकारियों को शांत करने के लिए सेना को बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के विदेश भाग जाने और वायदे के अनुरूप इस्तीफा न देने से उनका गुस्सा और बढ़ रहा था। इस बीच तमाम कोशिशों के बाद प्रदर्शनकारी कुछ नरम पड़े और प्रदर्शनकारियों की तरफ से कहा गया है कि वे आधिकारिक इमारतों को जल्द छोड़ देंगे। इस पर श्रीलंका में कर्फ्यू भी हटा लिया गया था लेकिन वहां दोबारा कर्फ्यू लगाना पड़ा। इसके अलावा सेना को भी सड़कों पर उतरना पड़ा है।श्रीलंका में मचे इस घमासान के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के समाधान को महत्वपूर्ण करार दिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह किया है। इस बीच श्रीलंका से भाग चुके राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से सिंगापुर जाने की तैयारी में बताए जा रहे हैं। उनके सऊदी एयरलाइंस के विमान से सिंगापुर जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने अपनी घोषणा के अनुरूप अब तक त्यागपत्र नहीं दिया है। माना जा रहा है कि वे अपने निर्वासन के लिए उपयुक्त देश पहुंच जाने के बाद इस्तीफा देंगे, ताकि वे राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अपने निर्वासन की प्रक्रिया को आसान कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें