मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

भाेपाल: सीएम हाउस में केन्द्रीय मंत्री शिवराज और मुख्यमंत्री डाॅ यादव की हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भाेपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साेमवार काे भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच काफी देर तक विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री चौहान के साथ किसानों के कल्याण तथा प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत सार्थक चर्चा हुई।दरअसल, मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों ने एक दिन पहले रविवार काे सीहाेर में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका दिया था। साथ ही उनसे पूछा था कि आपने जो वादा किया, उसका क्या है। अतिथि शिक्षकाें ने शिवराज सिंह चौहान से हां और न में जवाब मांगा था। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे वादा किया था कि मैं अपनी घोषणा के लिए ताकत लगा दूंगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि शिवराज सिंह चौहान ने सीएम के सामने अतिथि शिक्षकों की बात रखी होगी। दाेनाें राजनेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की है। हालांकि, आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, दोनों में क्या बातचीत हुई है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रदेश के विकास और बेहतरी को लेकर चर्चा हुई है। उनकी मुख्यमंत्री से प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण से संबंधित विविध विषयों पर सार्थक चर्चा हुई है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी हैं। वह दिल्ली के साथ-साथ झारखंड में सक्रिय रहते हैं। वहीं, सीएम मोहन यादव भी आज साेमवार काे दुमका में चुनावी रैली करने वाले हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दोनों नेताओं में झारखंड चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें