केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज इंदौर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में करेंगे वृक्षारोपण
इन्दौर, । केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज
(गुरुवार को) इंदौर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित
पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सिंधिया एकायना स्कूल के पीछे,
कनाड़िया थाने के पास टीपीएस-5 आईडीए कॉलोनी इंदौर में दोपहर 3 बजे
वृक्षारोपण करेंगे। दरअसल, इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत
इंदौर में 51 लाख पौधों को लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के नगरीय विकास एवं
आवास मंत्री कैलाश
विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद
शंकर लालवानी तथा महापौर पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।





