मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

आआपा-कांग्रेस का ठगबंधन दिल्ली को लूट रहा है : अश्विनी वैष्णव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को

आम आदमी पार्टी (आआपा) और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि यह

ठगबंधन मिलकर दिल्ली को लूटने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की

जनता काे यह तय करने की जरूरत है कि क्या अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस और

आआपा का 'ठगबंधन' दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए उपयुक्त है।

वैष्णव

ने मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट, भ्रष्टाचार और

कूड़े के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आआपा

की सरकार दिल्ली के लिए पानी की व्यवस्था तक तो नहीं कर पाई, उसका पूरा

ध्यान शराब पर ही केंद्रित रहा।

उन्हाेंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी

बेईमानी से देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरह की स्थिति पैदा की हैं, उससे

अराजकता पैदा हो गई है। उनकी गैरजिम्मेदारी का खामियाजा अब शहर का हर

नागरिक भुगत रहा है।

मंत्री वैष्णव का आआपा सरकार पर यह हमला दिल्ली के

बवाना इलाके में गुरुवार सुबह मुनक नहर बैराज में आई दरार के बाद आया है,

जहां कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। दिल्ली की आआपा सरकार पर निशाना

साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सफाई और पेयजल

उपलब्ध कराने, नालियों को बंद करने के झूठे वादे किए, लेकिन किया कुछ नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें