मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज जयपुर में तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका अलवर में करेंगीं रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस की

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।

शाह जयपुर से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में

परकोटे में रोड शो करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी अलवर में कांग्रेस

प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में रोड शो करेंगी। इसके बाद दौसा लोकसभा

क्षेत्र के बांदीकुई में प्रियंका की चुनावी सभा होगी।

केंद्रीय

गृहमंत्री अमित शाह जयपुर में पहली बार रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर

भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। रोड शो में

कुल एक घंटे का समय लगेगा। लगभग 1100 किलो फूल की व्यवस्था की गई है।

सांगानेरी गेट की तरफ से सोमवार शाम 5: 30 बजे गृहमंत्री अमित शाह के रथ की

एंट्री होगी। जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रत्याशी मंजू शर्मा

सवार रहेंगी। शाम छह बजे सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी हनुमान मंदिर से

रोड शो शुरू होगा। यहां से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते

हुए छोटी चौपड़ पहुंचेगा। इस रोड शो से जयपुर की अन्य सीटों पर भी सन्देश

देने की तैयारी है। जिसमें आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल विधानसभा सीट को

कवर किया जाएगा।

दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी का अलवर रोड शो सोमवार

दोपहर एक बजे जेल सर्किल से शुरू होगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक

गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के कई

वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी दौसा प्रत्याशी मुरारी

लाल मीणा के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए दौसा जाएंगी। दौसा जिले के

बांदीकुई में दोपहर तीन बजे प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

सभा के दौरान भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा

सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें