मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड के चुनाव दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। लोकसभा चुनाव में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत

दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज (शुक्रवार) झारखंड दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय

गृहमंत्री खूंटी में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की चुनावी सभा में शामिल

होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे

के नामांकन में शामिल होंगे। वो विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे।

रक्षामंत्री

राजनाथ सिंह दुमका के यज्ञ मैदान में 11ः30 बजे से आयोजित जनसभा को

संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी

सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन

रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे। सिंह गोड्डा के

एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। उसके बाद

गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे से आयोजित रोड शो में भी शामिल

होंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, प्रत्याशी डॉ. निशिकांत

दुबे, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और

दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।

भजपा

के स्टार प्रचारक में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज

झारखंड आएंगे। वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र

में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर

स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके

बाद खूंटी लोकसभा क्षेत्र के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान कुरडेग में 12:30

बजे से आयोजित जनसभा और दो बजे गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा

मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

अक्षय तृतीया के

विशेष मुहूर्त पर झामुमो और भाजपा के पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे।

गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे, दुमका से भाजपा

उम्मीदवार सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन, राजमहल सीट से भाजपा के

ताला मरांडी और झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा नामांकन करेंगे।

झारखंड

की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी

उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे

पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के पक्ष में

जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें