मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर अपराधी ने झांसे में फंसाकर रिटायर्ड कर्नल के खाते से निकाले 28 लाख 87 हजार रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साइबर अपराधी ने झांसे में फंसाकर रिटायर्ड कर्नल के खाते से निकाले 28 लाख 87 हजार रुपये

नोएडा। नोएडा सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 28 में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल को फोन करके अज्ञात साइबर अपराधी ने आईजीएल गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर गैस का बिल जमा न हाेने और कनेक्शन काटने की बात कही। जालसाज के झांसे में आकर उन्हाेंने जैसे ही एपीके फाइल अपलोड किया, उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से 28 लाख 87 हजार रूपये निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने शनिवार काे बताया कि बीती रात को सेक्टर 28 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल गोपाल कनाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को उनके पास राहुल नामक एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका आईजीएल गैस का बिल जमा नहीं हुआ है। आप तुरंत बिल जमा कर दो, नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा। पीड़ित के अनुसार कनेक्शन काटने की बात पर वह डर गए। उन्होंने उसकी बात पर विश्वास किया। उसने कहा कि आप ऑनलाइन बिल जमा कर दीजिए। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने उसे झांसे में लेकर एक एपीके फाइल अपलोड करवाया। जैसे ही उन्होंने फाइल अपलोड किया उसने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। मोबाइल फोन की सहायता से उनके बैंक की जानकारी हासिल कर, उनके खाते से कई बार में 28 लाख 87 हजार 142 रूपये निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 10 नवंबर को उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने बैंक में जाकर सूचना दी।अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बीती रात मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें