मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद निशिकांत दुबे के प्रयासों से अंडरपास की विसंगति हुई दूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सांसद निशिकांत दुबे के प्रयासों से अंडरपास की विसंगति हुई दूर

भागलपुर। सांसद निशिकांत दुबे के प्रयासों से भागलपुर में गुमटी नंबर एक के पास बनने वाले अंडरपास की समस्या दूर हो गया है।भीखनपुर गुमटी नं एक के समीप रेलवे लाइन के लिए कंक्रीट स्लीपर बिछाने का काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के विरोध और लंबे समय तक काम रुकने के बाद अब यह प्रोजेक्ट फिर से पटरी पर लौट आया है। मालदा डिवीजन को अंडरपास का नया नक्शा भी भेज दिया गया है ताकि प्रशासनिक मंजूरी मिल सके। यार्ड में शंटिंग लाइन बनने से ट्रेनों को खड़ा करने में आसानी होगी।उल्लेखनीय है कि गुमटी नंबर एक पर पहले जो अंडरपास बन रहा था, उसका साइज काफी छोटा था। पुराने नक्शे में इसकी ऊंचाई और चौड़ाई 2.5 मीटर रखी गई थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया क्योंकि इससे एम्बुलेंस और दमकल जैसी बड़ी गाड़ियां नहीं निकल सकती थीं। सांसद निशिकांत दुबे के दखल और रेलवे अधिकारियों से बात करने के बाद अब इसका डिजाइन बदल दिया गया है।नए नक्शे के मुताबिक अंडरपास की ऊंचाई 4.2 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी। इस बदलाव के बाद अब इस अंडरपास की लागत भी बढ़कर करीब 13.34 करोड़ रुपये हो गई है। यह प्रोजेक्ट गुमटी नंबर एक से लेकर गुमटी नंबर तीन तक फैला है। यहाँ करीब 600 से 800 मीटर लंबी डबल ट्रैक लाइन बिछाई जा रही है। इसका मुख्य काम वाशिंग पिट से धुलाई के बाद खाली ट्रेनों को पार्क करना होगा।इस शंटिंग नेक के बन जाने से भागलपुर जंक्शन के मुख्य प्लेटफॉर्म और यार्ड में भीड़ कम होगी। प्रोजेक्ट के तहत गुमटी नंबर 2 (भीखनपुर) पर भी अंडरपास और गुमटी नंबर 3 पर रेल ओवरब्रिज बनाने की योजना है। रेलवे के अधिकारी लगातार काम की निगरानी कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें