मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता संसद से चुनाव आयोग तक निकालेंगे मार्च, वोट चोरी का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता संसद से चुनाव आयोग तक निकालेंगे मार्च, वोट चोरी का आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी कराने के आरोप लगाने के बाद इंडी गठबंधन के नेता सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालेंगे।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को विपक्षी सांसद, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग कार्यालय तक लगभग एक किलोमीटर का यह मार्च निकालेंगे। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के लिए पहले ही समय मांगा है। विपक्ष का कहना है कि यह मार्च लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।इससे पहले 7 अगस्त को राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और भारतीय जानता पार्टी पर मिलीभगत से वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास उपलब्ध स्व-विश्लेषित आंकड़ों से यह साबित होता है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है।विपक्षी दलों का आरोप है कि इस कथित मिलीभगत ने मतदाताओं के विश्वास को चोट पहुंचाई है और लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया है। उनका कहना है कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित नहीं होती, तब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं हो सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें