मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा हर केन्द्र पर 10-10 विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गांव चलो अभियान के तहत हर केन्द्र पर 10 -10 विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी। 4 फरवरी से शुरू गांव चलो अभियान के तहत बनाए गए 12 लाख संयोजक अपने अपने केन्द्रों पर लोक सभा चुनाव तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने बताया कि गांव चलो अभियान का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर एक व्यक्ति तक पहुंचना है और मोदी सरकार की योजनाओं से उन्हें जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने गांव चलो अभियान को 20 जनवरी को लॉन्च करते हुए इसकी शुरुआत 4 फरवरी से की, जो 11 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत देश में 12 लाख यूनिट बनाएं गए हैं, जिसके लिए 12 लाख संयोजक बनाएं गए हैं। इसके साथ 12 लाख कार्यकर्ता भी जोड़े गए हैं, जो वहां 24 घंटे प्रवास कर लोगों से संपर्क करेंगे।

दुष्यंत गौतम ने बताया कि इस अभियान को गांव से जिले स्तर पर ले जाया जाएगा। चुनाव में वोटिंग तक जन संपर्क अभियान जारी रहेगा। इस अभियान के माध्यम से 36 करोड़ नए मतदाताओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। पिछले दो चुनाव से दस प्रतिशत अधिक वोट प्रतिशत हासिल किया जाएगा। यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिन पोलिंग बूथ पर पन्ना प्रमुख नहीं बनाए गए हैं वहां पन्ना प्रमुख बनाना, नए मतदाता का स्वागत करना, ह्वाट्सएप ग्रुप बनाना, मतदाता सूची का निरीक्षण करना ताकि वोटिंग वाले दिन मतदाता को भटकना ना पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें