मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मिर्जापुर जनपद में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और एसआईआर की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची में शामिल न होने पाएं।

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और मृतक, शिफ्टेड अथवा अपात्र लोगों के नाम सूची से तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची में शामिल न होने पाएं।

डिप्टी सीएम ने बीएलओ और संबंधित कर्मियों को जनसमस्या समाधान में सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और मार्गदर्शन देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बातों को प्राथमिकता से सुना जाए और जायज मामलों का समयबद्ध समाधान हो। इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि एसआईआर का 98.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

मौर्य ने हर घर नल से जल योजना की रफ्तार बढ़ाने, अवैध कब्जों पर कठोर कार्रवाई और महिलाओं से संबंधित अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को 'कड़ी से कड़ी सजा' दिलाई जाए ताकि अपराधियों में भय पैदा हो। उप मुख्यमंत्री ने मनरेगा श्रमिकों का भुगतान समय से सुनिश्चित करने और ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपालों में अधिकारियों को नियमित रूप से पहुंचकर जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी गरीब व्यक्ति कच्चे मकान या झोपड़ी में न रहे, पारदर्शिता के साथ पात्रता तय कर आवास उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजन व अन्य प्राथमिकता वाले श्रेणी के पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने को कहा।

एनआरएलएम समूह की महिलाओं को पोषाहार प्लांट एवं अन्य लघु इकाइयों की स्थापना के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने पर 90 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। अमृत सरोवरों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश का चहुँमुखी विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें