मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। घायलों को इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई के पास हादसा हुआ। एक बोलेरो गाड़ी इटावा से लौट रही थी। अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना इतनी भयंकर थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई।

इस पर तुरंत पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, 5 लोगों की मौत होने पर पुलिस ने उनके शवों को अपने कब्जे में लिया।

बताया गया है कि बोलेरो गाड़ी सवार लोग इटावा के रहने वाले थे। वे राजस्थान के केला देवी से दर्शन करके लौट रहे थे।

इसी बीच, यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर गांव वाले और वहां से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे व बचाव कर्मियों की मदद से पीड़ितों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बोलेरो चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें