मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मासूम बच्ची से फूफा ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मासूम बच्ची से फूफा ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

मासूम बच्ची से फूफा ने किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कानपुर,15 मार्च । हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। मासूम बच्ची से उसके फूफा ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इस सूचना पर मंगलवार रात सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। बच्ची को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

हनुमंत विहार क्षेत्र की रहने वाली एक मासूम बच्ची को मंगलवार रात पापड़ दिलाने के बहाने फूफा बहला-फुसलाकर घर लेे गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। वारदात के बाद मासूम बच्ची ने अपने पिता से रोते हुए फूफा की करतूत बताई। यह जानकारी होते ही परिजन थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तत्काल बिना समय गवांए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया।

एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने बुधवार को बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में बच्ची की चिकित्सीय रिपोर्ट आते ही आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें