मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों के बच्चों को कोचिंग में 50 प्रतिशत छूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर । राजस्थान पुलिस के कर्मियों के कक्षा नौ से स्नातक तक के

बच्चों को स्कूल के साथ-साथ नीट, आईआईटी, जेईई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की

कोचिंग में अनएकेडमी कोचिंग संस्थान पचास फीसदी की छूट देगा।

जयपुर

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कर्मियों के बच्चों को

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने में यह पहल काफी सहायक

सिद्ध होगा। इससे न केवल पुलिस कर्मियों के बच्चों को नीट, जेईई आदि

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मदद मिलेगी बल्कि पुलिसकर्मी

भी अपनी परिवारिक जिम्मेदारी अच्छे से वहन कर सकेंगे और इसका सकारात्मक

प्रभाव पुलिस कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा।

जयपुर

पुलिस कमिश्नर जोसफ ने बताया कि पुलिस कार्मिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने और

उनमें सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इस तरह के पहल होते रहें। समाज में

अपराध मुक्त वातावरण के लिए पुलिस का सकारात्मक ऊर्जा से भरा होना जरूरी

है। इस मुहिम में सहयोग के लिए पुलिस कमिश्नर ने अनएकेडमी शिक्षण संस्थान

का आभार भी व्यक्त किया।

अनएकेडमी निदेशक ने बताया कि

अनएकेडमी एक अग्रणी शैक्षिक मंच है जो नीट, आईआईटी, जेईई के साथ कक्षा

ग्यारह और बारह के लिए मूलभूत पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न प्रतियोगी

परीक्षाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग करता है। उल्लेखनीय है कि हाल

ही में अनेकाडमी कोटा स्पेशल रैंकर ग्रुप के छात्र नीलकृष्णा गज़ारे ने जेईई

मेन्स 2024 में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें