मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

यूएन राहत एजेंसी स्टाफ ने इजराइल पर हमले में हमास की मदद की, कई देशों ने आर्थिक मदद रोकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन,

28 जनवरी । अमेरिका समेत कई देशों ने फिलिस्तीन में शरणार्थियों के

लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य अभिकरण (यूएनआरडब्ल्यूए) की

फंडिंग (वित्तीय सहायता) रोक दी है। दरअसल इजराइल ने दावा किया है कि देश

में पिछले साल सात अक्तूबर को किए गए हमले में संयुक्त राष्ट्र की इस

एजेंसी के 12 कर्मचारियों ने फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की मदद की।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी, ब्रिटेन और कम से कम चार

अन्य देशों ने शनिवार को कहा कि वे गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी नागरिकों के

लिए भोजन, पानी और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस

एजेंसी के लिए वित्त पोषण को निलंबित कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी ऐसी घोषणा की थी।

इस रिपोर्ट

के अनुसार, इजराइल के आरोप लगाने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यूएनआरडब्ल्यूए

के इन 12 कर्मचारियों को निकाल जरूर दिया है पर उनका विवरण सार्वजनिक नहीं

किया है। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इजराइल के आरोपों को

"बेहद गंभीर और भयानक" बताया है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त

राष्ट्र राहत कार्य अभिकरण का गठन 1948 में किया गया था। इजराइल के ताजा

आरोपों के बाद इस एजेंसी की आर्थिक सहायता रोकने की घोषणा अमेरिका,

ब्रिटेन, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, फिनलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और

इटली ने की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि

संयुक्त राज्य अमेरिका इन आरोपों से बेहद परेशान है कि एजेंसी के 12

कर्मचारी सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास आतंकवादी हमले में शामिल हो सकते

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें