मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन: बाबा महाकाल की तीसरी सवारी सोमवार को, बनाया जाएगा विश्व रिकार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उज्जैन,। श्रावण-भादौ मास के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल नगर

भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा भक्तों को तीन रूपों चंद्रमौलेश्वर,मन महेश तथा

शिव तांडव स्वरूप में दर्शन देंगे। इस दिन एक साथ 1500 डमरू वादक डमरू

बजाकर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के शामिल होने की

संभावना है।

कलेक्टर सह महाकाल मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष

नीरजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार अपरांह कोटितीर्थ परिसर स्थित सभा मण्डप

में बाबा महाकाल का पूजन,अभिषेक किया जाएगा। पश्चात पालकी में बाबा के

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप को विराजीत करके मुख्य द्वार पर पालकी लाई जाएगी।

यहां पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑव ऑनर दिया जाएगा। पुलिस

बैण्ड की सुमधुर धुन पर बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी कोट मौहल्ला

चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार,कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंचेगी। बाबा की पालकी

के पिछे गजराज पर मन महेश और गरूढ़ रथ पर शिव तांडवविराजीत रहेंगे। मार्ग

में रंगोली भी बनाई जाएगी। रामघाट पर परंपरानुसार मां शिप्रा का पूजन और

बाबा महाकाल का अभिषेक किया जाएगा। यहां से पालकी रामानुजकोट,मोढ़ की

धर्मशाला,खाती का मंदिर,सत्यनारायण मंदिर,ढाबा रोड़,टंकी चौक, छत्रीचौक

होकर गोपाल मंदिर,पटनी बाजार,गुदरी, कोट मौहल्ला चौराहा होकर पुन: मंदिर

पहुंचेगी।

बनेगा विश्व रिकार्ड

कलेक्टर ने बताया कि तीसरी

सवारी में सोमवार को महाकाल लोक के शक्ति पथ पर 1500 से अधिक डमरू वादकों

द्वारा एक साथ डमरू बजाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इन वादकों में

संस्कृति विभाग,भोपाल के कलाकारों सहित उज्जैन की सवारी में निकलनेवाली

भक्त मण्डलियों के भक्त भी रहेंगे। ये सवारी के दौरान भी शामिल रहेंगे।

इसकी रिहर्सल पिछले तीन दिन से लगातार शक्ति पथ पर चल रही है। मुख्यमंत्री

डॉ.मोहन यादव के शामिल होने की संभावना है।

ऊं त्रिशुलवाली लाइट से चमकेगा हरिफाटक ओव्हरब्रीज

मंदिर

प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि यदि सोमवार को मुख्यमंत्री का आना होता है

तो महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग हरिफाटक ओव्हरब्रीज चौराहा और ब्रीज पर लगे

124 खम्बों पर स्मार्ट सिटी,उज्जैन द्वारा लगाई गई ऊं त्रिशुलवाली लाइट का

लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। 1 करोड़ 10 लाख रू. लागत से इस लाइट का

निर्माण हुआ है। इससे इस क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण होने के साथ इस चौराहे की

विशिष्टता बढ़ेगी।

शहर में इस समय 02 लाख लोग

शहर में

श्रावण मास में भक्तों का महाकाल दर्शन करने आना और सोमवार को निकलनेवाली

सवारी के दर्शन करने आने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह तक शहर में करीब 2

लाख बाहरी श्रद्धालु आ गए थे। संभावना है कि सोमवार सुबह तक शहर में करीब 3

लाख श्रद्धालु होंगे। पुराने शहर में खासी हलचल देखी जा सकती है वहीं

रेलवे स्टेशनर, बस स्टेण्ड तथा महाकाल मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें