मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा पहुंचेंगी युगांडा की उपराष्ट्रपति, आज करेंगी ताजमहल का दीदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आगरा पहुंचेंगी युगांडा की उपराष्ट्रपति, आज करेंगी ताजमहल का दीदार

आगरा। दिल्ली में ब्रिक्स देशों के 18 वें सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंची रिपब्लिक ऑफ युगांडा की उपराष्ट्रपति सोमवार को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा चलकर आगरा पहुंचेंगी और ताज का दीदार करेंगी ।आगरा में ताजमहल पर करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

सोमवार को रिपब्लिक आफ युगांडा की उप राष्ट्रपति जेसिका अलपो सडक मार्ग द्वारा नई दिल्ली से प्रस्थान कर आगरा यमुना एक्सप्रेस होते हुए करीब 12:00 बजे ताजमहल पहुंचेंगी।करीब डेढ़ घंटे ताजमहल का दीदार करने और उसकी खूबसूरती निहारने के बाद उपराष्ट्रपति ताजमहल की निकट ही एक पांच सितारा होटल पहुंच कर वहां अल्प विश्राम करने और दोपहर का भोजन लेने के बाद करीब 3:30 बजे सड़क मार्ग से ही दिल्ली लौट जायँगी

युगांडा के उपराष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए है, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा भी उनके आगमन के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन करने और आम पर्यटकों को सुविधा को दृस्टिगत विशेष प्रबंध किए गए हैं।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास द्वारा बताया गया कि युगांडा की उपराष्ट्रपति करीब 3:30 घंटे आगरा में रहेंगी और इस दौरान ताजमहल भ्रमण भी करेंगे, आगरा भ्रमण के कार्यक्रम के दौरान मानक अनुसार उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें