मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

उदय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उदय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर में सिविक वॉलंटियर तुलसी राव उर्फ उदय की हत्या के मामले में खड़गपुर टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह पुलिस ने जानकारी दी, उन्होंने बताया इस मामले में एक और आरोपित सोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले दो आरोपित पकड़े जा चुके हैं, गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी लाई गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपित सोनू सोनकर दूसरे राज्य में फरार होने की कोशिश कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर की देर रात खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास हुए विवाद के बाद उदय पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल उदय को पहले खड़गपुर महकमा अस्पताल और बाद में उड़ीसा रेफर किया गया, जहां करीब 12 दिनों तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर में आक्रोश फैल गया है। लोग दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें