मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

एनआइए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, उदयपुर हत्याकांड के छठे आरोपी को दबोचा, अमरावती मर्डर केस में 13 स्थानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अमरावती में केमिस्ट उमेश प्रल्हादराव कोल्हे (Umesh Pralhadrao Kolhe) की हत्या के सिलसिले में महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर तलाशी ली जबकि उदयपुर हत्याकांड के छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली, एजेंसियां : उदयपुरऔर अमरावती हत्याकांड में एनआइए (National Investigation Agency, NIA) ने छानबीन तेज कर दी है। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को अमरावती में केमिस्ट उमेश प्रल्हादराव कोल्हे की हत्या के सिलसिले में महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर तलाशी ली। वहीं उदयपुर हत्याकांड मेंएनआइए ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान एनआइए ने डिजिटल डिवाइस (मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, डीवीआर), नफरत फैलाने वाले पैम्फलेट, चाकू एवं अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्रियां जब्त की है। नूपुर शर्मा की टिप्पणियों का समर्थन करने संबंधी कुछ पोस्ट को फारवर्ड करने के बाद उमेश प्रल्हादराव कोल्हे (54) की 21 जून की रात को नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इस केस को एनआए के हवाले कर दिया था।

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले में छठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एनआइए ने आरोपी वसीम अली को 12 जुलाई तक हिरासत में लिया है। एनआइए ने कन्हैया लाल की सिलाई की दुकान के सामने एक मांस की दुकान चलाने वाले वसीम अली को मंगलवार रात उठाया। केंद्रीय एजेंसी अन्य आरोपियों को इलाके की रेकी करने में उनकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एजेंसियों को देश में कट्टरपंथी और आतंकी घटनाओं के आरोपियों से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया है। अमित शाह का साफ निर्देश है कि एनआइए को इन बर्बर हत्याओं की गहरी साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए। यही नहीं इन हत्याओं में शामिल हर आरोपित को कानून के कठघरे में खड़ा करना चाहिए। कोई भी आरोपित बचना नहीं चाहिए। मालूम हो कि नुपुर शर्मा के बयान के बाद अलकायदा ने इसका बदला लेने की अपील की थी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें