वायु प्रदूषण के कारण गौतमबुद्ध नगर में स्कूल-कालेज बंद रखने पर प्रशासन का यूटर्न, जारी रहेगी कक्षाएं
बुधवार शाम को वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में सभी स्कूल कालेज अग्रिम आदेश तक बंद रखने का आदेश डीएम ने जारी किया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही प्रशासन इस पर यूटर्न लेते हुए इस आदेश का रद कर दिया।अब स्कूल पहले की तरह जारी रहेंगे।
नोएडा : बुधवार शाम को वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में सभी स्कूल कालेज अग्रिम आदेश तक बंद रखने का आदेश डीएम ने जारी किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही प्रशासन इस पर यूटर्न लेते हुए इस आदेश का रद कर दिया। अब स्कूल पहले की तरह जारी रहेंगे। बता दें कि दिल्ली में स्कूल काॅलेज बंद करने के बाद गौतमबुद्धनगर में भी प्रशासन ने वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए सभी स्कूल कालेज अग्रिम आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया था हालांकि बाद में वापस ले लिया। जिला प्रशासन ने पहले के आदेश में शिक्षा विभाग को सख्ती से पालन करने को कहा था। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की टर्म-1 परीक्षा पहले की तरह जारी रहेंगी वहीं आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध विद्यालयों में कोरोनाकाल की पढ़ाई की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वे आयोजित किया गया है। इसमें तीसरी, पांचवी, आठवीं और 10वीं कक्षा के कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई है। इसके आधार पर अगले साल के पाठ्यक्रम का निर्धारण होगा और बीते एक साल में तमाम बदलावों की शैक्षिक सत्र की गुणवत्ता का स्तर भी सामने आएगा।
एमिटी स्कूल की प्रधानाचार्य और सीबीएसई की जिला संयोजक रेनू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वे में जिले के 289 स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रत्येक विद्यालय से तीसरी, पांचवी, आठवीं और 10वीं के 30-30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्रों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक से जुड़े बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। सर्वे का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान का स्तर जानना है। इसके आधार पर कोरोना काल के शैक्षणिक सत्र का अध्ययन किया जाएगा। इसकी समग्र रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर जारी की जाएगी।





