मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या की धमकी देकर कैमरा हड़पने वाला दो शातिर गिरफ्तार,कैमरा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा । शादी के नाम पर कैमरा मंगवाकर हत्या की धमकी देकर हड़पने

वाला दो शातिर अपराधियों को नवादा जिले के पकरिवरवां पुलिस ने गुरुवार को

गिरफ्तार कर लिया है। नवादा नगर थाने के मंगरबीघा मोहल्ले के एक मकान से

कैमरा भी बरामद कर लिया है।

पकरिवरवां के थाना प्रभारी अजय कुमार

ने बताया कि अकबरपुर थाने के डेरमा गांव के निवासी राहुल कुमार ने बदमाशों

से जान बचाकर थाना भागकर पहुंचा। उसने रिपोर्ट लिखवाया कि मेघिपुर गांव के

कौशल कुमार तथा विकास कुमार डीएसएलआर कैमरा शादी के नाम पर मंगा लिया है

तथा मांगने पर हत्या की धमकी दे रहा है ।दिए गए हत्या की धमकी को भी फोन

में रिकॉर्ड कर लिया था। सूचक ने बताया कि 17 से 19 अप्रैल तक का एक लाख

रुपए से भी अधिक मूल्य का कैमरा मांग कर हड़प लिया था ।

उन्होंने

कहा कि इस तरह से कई लोगों का कैमरा उसने शादी के नाम पर मंगवा कर हड़प

लिया ।जो भी कैमरा मांगता था ,उसे गोली मारने की धमकी देता था । प्राथमिक

दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें थाने के मेघिपुर गांव से कैमरा

हड़पीनेवाला कौशल कुमार यादव तथा उसका भाई विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया

गया ।दोनों के निशानदेही पर नवादा नगर थाने के मंगरबीघा मोहल्ले के एक मकान

में छापेमारी कर कैमरा भी बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने

बताया कि इस तरह शादी के नाम पर कैमरा मंगा कर हत्या की धमकी देकर कैमरा को

हड़पने जैसा अपराध दोनों भाई मिलकर किया करता था। जिसे गिरफ्तार कर लिया

गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें