मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः राजस्थान के दो युवकों की नहाते वक्त तालाब में डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जबलपुर,। शहर के सिहोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को राजस्थान के

भरतपुर में रहने वाले दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर

मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को तालाब

से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उनके साथियों को

सौंप दिए गए।

सिहोरा थाना पुलिस ने बताया कि एनसीसी

कम्पनी द्वारा सिहोरा के ग्राम गंजताल में बीएसएनएल की लाइन डालने का काम

किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान के भरतपुर निवासी इजराइल खान का बेटा

अंसार खान (25) और डी खान का बेटा नसीम खान (24) काम कर रहे थे। रोजाना की

तरह गुरुवार को भी दोनों साइट पर पहुंचे। काम खत्म करने के बाद दोपहर करीब

12 बजे वे गंजताल तालाब में नहाने के लिए पहुंचे, जहां नहाते समय अंसार

गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख नसीम ने उसे बचाने का

प्रयास किया तो वह भी गहरे पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद

लोगों ने उनको डूबते देख पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही

सिहोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश

शुरू की। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अंसार को तलाशकर निकाला गया,

लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं टीम को नसीम को तलाशने में एक से

सवा घंटे का समय लग गया, लेकिन जब उसे निकाला गया, तब तक उसकी भी सांसें थम

चुकी थीं।

घटना के बाद तालाब के पास ग्रामीणों का जमावड़ा

लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब काफी गहरा है, इससे अनजान युवक उसमें

नहाने उतरे और हादसे का शिकार हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें