मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सिलीगुड़ी। शहर संलग्न फूलबाड़ी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रोज़ की तरह स्कूटी से काम पर जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान मिंटू शील और कृष्ण हलदार के रूप में हुई है। दोनों फांसीदेवा इलाके के काशीराम क्षेत्र के निवासी थे। फूलबाड़ी स्थित एक चनाचूर (नमकीन) फैक्ट्री में कार्यरत थे।जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह काम पर जाते समय फूलबाड़ी महानंदा बैराज के समीप उनकी स्कूटी की किसी भारी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें