मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार पहली घटना बीती रात पड़ियाजागीर में हुई, जहां 25 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र मांगीलाल तंवर निवासी गोलाखेड़ा अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट और रेत भरकर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस वाहन से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।दूसरी घटना माचलपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने हुई। भेरूलाल पुत्र रामचंद्र माली (50) निवासी कोटड़ी बाइक से माचलपुर की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल माचलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें