लेदर फैक्ट्री में दो युवकों की मौत
कानपुर
देहात,
। जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर स्थित
लेदर फैक्ट्री में दो युवा मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जनपद के रूरा थाना
क्षेत्र के भिखनापुर में रहने वाले शिवम व पंकज जैनपुर में बनी प्राची लेदर
फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों युवा मजदूर मंगलवार को नाइट शिफ्ट के लिए
गए थे। बुधवार सुबह काम के दौरान दोनों युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में
फैक्ट्री में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और घटना की
जानकारी करने लगी। वहीं दोनों युवकों को दिखाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन
ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचा जहां डॉक्टरों ने युवकों के मौत की पुष्टि कर
दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुँच गए। दोनों मजदूर एक ही
गांव के रहने वाले थे। फिलहाल युवकों के मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ
है।





