मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

बांदा रेलवे स्टेशन से दो वर्ष के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांदा रेलवे स्टेशन से दो वर्ष के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा रेलवे स्टेशन से 2 वर्ष के बच्चे को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी खोजबीन में जुटी। काफी खोजबीन के बाद डायल 112 के तहत जिला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 24 मई की रात 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बांदा रेलवे स्टेशन से एक 2 वर्षीय बच्चे को एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। जीआरपी और आरपीएफ के कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि यह घटना शाम 5:30 बजे घटी थी।

उन्होंने बताया कि बच्चे की मां आरती अपने भाई और उसके परिवार के साथ मुंबई जाने के लिए बांदा रेलवे स्टेशन पर आई थी और उन्हें मानिकपुर रेलवे स्टेशन जाना था, जहां से उन्हें मुंबई के लिए रवाना होना था। 2 वर्षीय बच्चा शिवांश भी रेलवे स्टेशन पर ही था। बच्चे की बरामदगी के लिए एसपी की ओर से कई टीमें बनाई गईं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और त्रिनेत्र कैमरों से पता चला कि बच्चे को तेंदुआरी रोड की ओर ले जाया गया है। कोतवाली देहात के एसएचओ की ओर से जब घेराबंदी की गई तो आरोपी बच्चे को नहर में फेंककर भाग गया।

आरोपी किशन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद बच्चे को नहर से निकाला गया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजनों को बुलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी आईं। बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें